फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी शाखा प्रबंधक समेत तीन फंसे

Tue, 22 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
internet banking
विज्ञापन
महिंद्रा पिकअप फाइनेंस करने के नाम पर ठगी करने में एचडीएफसी शाखा प्रबंधक समेत तीन फंस गए हैं। इनके खिलाफ पीड़ित ने अदालत में परिवाद दर्ज कराया है।
विज्ञापन



मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नया नौलक्खा निवासी जफर खां ने एचडीएफसी बैंक शाखा फर्रुखाबाद, इसके फाइनेंस एजेंट राज प्रताप सिंह और आटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड जीटी रोड एटा के मालिक कमलेश के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की।

याचिका के मुताबिक उसने एचडीएफसी बैंक से महिंद्रा पिकअप का फाइनेंस दो लाख रुपये जमा कर कराया था। फाइनेंस के दौरान 35 चेक  दी। 18 जून 2015 को गाड़ी एजेंसी से दिलाई गई। इसकी कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये थी। एजेंट, शाखा प्रबंधक व वाहन एजेंसी मालिक ने गाड़ी का बीमा और पंजीकरण कराकर दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जब पंजीकरण उसके पास नहीं पहुंचा तो मामले की जानकारी की, तब पता चला कि आरोपियों ने साठगांठ कर खरीदी गई गाड़ी का पंजीकरण दूसरे व्यक्ति के नाम से करा दिया। 20 जनवरी 2016 को इस मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए। याचिका पर सुनवाई के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुकदमा परिवाद में दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें