फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसा,मौसी व मौसेरे भाई का हत्यारोपी गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गदनपुर देवराजपुर गांव में मौसा, मौसी व मौसेरे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोपी युवक को रविवार को जेल भेज दिया गया। नामजद न होने से पुलिस ने घटना के बाद से हिरासत में बैठाई गई अवनीश की मां, पत्नी व एक साल के पुत्र को छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव गदनापुर (गदनपुर देवराजपुर) में शुक्रवार शाम गांव के अवनीश ने बहन को ले जाने की रंजिश में मौसा सुरेंद्र उर्फ पप्पू जाटव, मौसी सुलोचना व उनके बेटे अतुल की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। इसके बाद वह पैदल ही कुल्हाड़ी लेकर थाने आया था। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची थी। इस वारदात में घायल सुरेंद्र की मां तारावती व पुत्र विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया गया था। बाद में दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मृतक के छोटे भाई नरेंद्र ने अवनीश व उसके शिक्षामित्र पिता, छोटे भाई, बहनोई, पड़ोसी व एक अज्ञात सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी का सीएचसी में मेडिकल कराया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। चूंकि लिखाई गई रिपोर्ट में युवक की मां व पत्नी का नाम नहीं है इसलिए पुलिस ने रविवार शाम उन्हें थाने से छोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हत्यारोपी की मां व पत्नी गांव नहीं गईं
- हिरासत से छोड़े जाने से पूर्व पुलिस ने आरोपी की मां और पत्नी से पूछा कि वे कहां जाएंगे। इसपर उन्होंने कि गांव न जाने की बात कही क्योंकि सुरेंद्र सिंह के घर के बिल्कुल पास उना भी घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें