फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में वेटर की गोली लगने से मौत

Fri, 08 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
द्वारचार के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में वेटर की गोली लगने से मौत हो गई। वेटर की मौत से बारात में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रामकिशन निवासी अमीर सिंह यादव की बेटी प्रेमलता की शादी जिला मैनपुरी थाना दन्नाहार के गांव कंजाहार निवासी अनिल यादव पुत्र पप्पू के साथ तय हुई थी। गुरुवार की रात अनिल की बारात नगला रामकिशन पहुंची।

जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद के निजामपुर निवासी सोनू जाटव (18) पुत्र रामबाबू अपने चाचा विवेक जाटव के साथ हलवाई सुरेशचंद्र के साथ बारात में काम करने के लिए आया था। सोनू जाटव बारात में वेटर का काम कर रहा था। द्वारचार के दौरान अमीर सिंह का भतीजा प्रमोद यादव तमंचे से हर्ष फायरिंग करने लगा। फायरिंग के दौरान द्वारचार देख रहे सोनू जाटव के सिर पर गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा विवेक की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में हर्ष फायरिंग से मौत की बात का जिक्र नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रमोद रंगबाजी में सोनू से पानी मांग रहा था। जब उसने पानी लाने से मना कर दिया। इसी पर प्रमोद ने सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें