फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग करने में सैनिक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। चार दिन पूर्व गांव में हुई युवक की सगाई में हर्ष फायरिंग करने के मामले में दरोगा ने सैनिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की थी।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव दरौरा निवासी राजवीर सिंह के पुत्र नितिन उर्फ नीतू की सगाई मंगलवार शाम को हुई थी। सगाई कार्यक्रम में गांव के ही अभय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू ने खुशी में लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की थी। वहां मौजूद परिवार के ही युवकों ने फायर करते हुए अभय का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
वीडीओ वायरल होने जानकारी पर शनिवार को दरोगा सूर्यप्रकाश उपाध्याय ने दरौरा गांव में पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के बाद दरोगा सूर्यप्रकाश ने दरौरा गांव निवासी सैनिक अभय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरोगा ने बताया कि अभय प्रताप सेना में है। इस समय उसकी पोस्टिंग जम्मू में है। वह छुट्टी पर आया था। वापस नौकरी पर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें