फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंजीगंज में चला पुलिस का डंडा, पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना कर्फ्यू के दौरान किराना का थोक बाजार लिंजीगंज, मन्नीगंज और ग्राटगंज को सुबह 6 से आठ बजे तक खोलने की अनुमति है। इसके बावजूद कोतवाली पुलिस सुबह सात बजे ही डंडा फटकारने लगी। पुलिस ने दूरदराज से माल खरीदने आए लोगों को डंडे मारे। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

किराना बाजार में सुबह साढ़े पांच बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो जाता है। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी थी। सात बजे कोतवाली पुलिस की जीप पहुंची और उसमें से उतरे सिपाहियों ने डंडे चलाने शुरू कर दिए। कई दुकानदारों को हड़काया। कुछ दुकानदारों ने अभी सात बजे हैं, की बात कही, तो मुकदमा लिखने की धमकी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में भगदड़ मच गई। दूरदराज से सामान खरीदने आए खुदरा दुकानदारों को दौड़ाया भी गया। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। सड़क पर जो लो बेवजह निकल रहे थे। उन्हें रोक कर पूछताछ की गई।
यदि कोई जरूरी काम से निकला तो उसे ही आगे जाने दिया गया। नहीं तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें वापस करा दिया। नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुबह 11 बजे पुलिस ने माइक से एनाउंस कर दुकानें बंद करवा दीं। कहा कि सोमवार से निर्धारित समय पर ही दुकानें खोली जा सकेंगी। शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि शनिवार व रविवार को पूर्णबंदी की जानकारी मिलने की वजह से सख्ती की गई थी। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट से जानकारी की गई तो सोशल डिस्टेंसिंग से निर्धारित दुकानें तय समय के अनुसार खोलने की बात कही। इस पर दुकानें खुलवा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें