फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर जगह-जगह भंडारा व हवन-पूजन

Mon, 06 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर शहर में चारों ओर जय बजरंगबली के उद्घोष गूंजते रहे। जगह-जगह हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। रेलवे रोड स्थित बालाजी मंदिर, अढ़तियान स्थित बड़े-बूढ़े हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान का भव्य शृंगार के साथ ही छप्पन भोग लगाया गया।
विज्ञापन


शनिवार को सूतक और चंद्रग्रहण के चलते रविवार 5 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई गई। रेलवे रोड स्थित बालाजी मंदिर में विशाल हवन-कुंड बनाया गया। इस दौरान पप्पू सक्सेना की देखरेख में श्रद्धालुओं ने हवन-कुंड में आहुतियां डालीं। इससे पहले महाबली हनुमान की प्रतिमा को भव्यता के साथ सजाया गया। भगवान हनुमान को भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी के साथ ही बूंदी का वितरण किया गया। देर शाम तक लोगों ने भंडारा छका। इस अवसर पर

राधेश्याम वर्मा,मनोज राठौर, अंचलमणि राजपूत, भैयालाल शाक्य, उमाकांत शर्मा, सचिन मिश्र, दीपक शाक्य, मोनी मिश्र, धर्मेंद्र कुमार, केदार शाह, टोनी मिश्र, सचिन पांडेय बंटी, रामलड़ैते पांडेय, राजू गुप्ता, सूरज शर्मा, संजय ठाकुर, बबलू ठाकुर और रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, मोहल्ला अढ़तियान स्थित बड़े-बूढ़े हनुमान मंदिर में सुबह भगवान हनुमान की प्रतिमा पर चोला शृंगार किया गया। इसके बाद महंत राजेश औदिच्य ने हवन-पूजन कराया। सायं को श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद आरती उतारकर प्रसाद वितरित हुआ।

इस अवसर पर लवी दीक्षित, संजीव मिश्र बाबी, हरिकिशन और रामसिंह आदि मौजूद रहे। वहीं मोहल्ला खतराना स्थित बैठे हनुमान मंदिर में श्री सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजू टंडन, राजू अवस्थी, आलोक त्रिवेदी, अनुज रस्तोगी, सर्वेश शुक्ल, दीपक सक्सेना और लव शर्मा आदि मौजूद रहे। हनुमान जयंती पर भोलेपुर के हनुमान मंदिर में भी आयोजन हुए।

...कपि संकट मोचन नाम तिहारो
हनुमान जयंती पर कायमगंज नगर सीमा से सटे मुडौल गांव के प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों साधु-संतों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुआें ने प्रसाद छका। इस मौके पर हनुमान मूर्ति का आकर्षक शृंगार किया गया था।

नगर से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित महाभारत कालीन सिद्धपीठ हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में जयंती पर अखंड पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार को शुरू हुआ अखंड पाठ रविवार सुबह 11 बजे संपन्न हुआ। इसके बाद भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया । हनुमान प्रतिमा का आकर्षक शृंगार किया गया। इस मौके पर विशाल भंडारा हुआ। नैमिष से आए

संत भोला बाबा ने श्रद्धालुओं को उपदेश दिए। दोपहर से चालू हुए भंडारे में नगर के अलावा आस पास के  गांव मुडौल, आखूनपुर, अजीजपुर, टिलियां आदि के हजारों की संख्या में उमडेे़ श्रद्धालुओं ने के  प्रसाद छका। एसडीएम बीडी वर्मा ने पूजन किया।  इस दौरान प्रमुख रूप से पवन गुप्ता, मनोज कौशल, नरेंद्र गुप्ता, डा. एमपी सिंह, सुधाकर दुबे, सुधीर गुप्ता,

भगवान दीन  गुप्ता, भुरू शुक्ला, सुखदेव दुबे, दीपक राज अरोड़ा, मुकेश दुबे, सुग्रीव गुप्ता, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मोहल्ला नितगंजा दक्षिण स्थित हनुमान मंदिर में  कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मोना गुप्ता, सुभाष गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, नवीन गुप्ता, बड़े शुक्ल, दीपक गुप्ता, पवन गुप्ता और अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें