फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लहूलुहान कर खुद फांसी पर झूला

Sat, 25 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा में शनिवार को मामूली बात पर दंपति में कहासुनी हो गई। गुस्से में पति ने पत्नी के सिर पर वजनदार चीज मार दी। अस्पताल में पत्नी की हालत गंभीर होने की जानकारी मिलने पर युवक घबरा गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


गांव निवासी शिवनाथ (35) पत्नी पूजा (32) और दो बच्चे अखिलेश (4) व पुत्री शांति (5) के साथ रहता था। सुबह खाना बनाने में देरी को लेकर दंपति में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि शिवनाथ ने आपा खो दिया और किसी लोहे के टुकड़े से पत्नी के सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों के समझाने पर शिवनाथ घर में ऊधम मचाने लगा।

दरवाजे पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और पूजा को गंभीर हालत में सीएचसी शमसाबाद ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। करीब दो घंटे बाद जब शिवनाथ को कमरे से निकाला गया तो उसे पता चला कि पत्नी की हालत गंभीर है। बचना मुश्किल है।
विज्ञापन


घबड़ाकर उसने बरामदे में फांसी लगा ली। घटना के समय बच्चे पड़ोसी के घर खेलने गए थे। परिजन पूजा के साथ अस्पताल में थे। मामले की सूचना परिजनों ने शाम तक पुलिस को नहीं दी है। थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें