फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल काटने गए कर्मियों पर हंसिया लेकर दौड़ी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। भीषण गर्मी में बकायेदारी में बिजली कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों का विवाद हो गया। जबरन कनेक्शन काटने पर महिलाएं हंसिया लेकर दौड़ पड़ीं। यह देखकर कर्मचारी वहां से भाग गए। पुलिस को साथ लेकर कर्मचारी पहुंचे तब केबल काट सके।
विज्ञापन

बकायेदारी जमा कराने और ओटीएस का लाभ देने के लिए अमृतपुर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर राजपुर में शनिवार को कैंप लगाया गया। टीजीटू अवनीश कुमार व लाइनमैन सुधीर अन्य कर्मचारियों के साथ गांव में गए और पंचायत घर में लगे कैंप में पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ताओं से कहा। दोपहर तक पंजीकरण बकायेदार उपभोक्ता नहीं पहुंचे।
टीजीटू व लाइनमैन अन्य कर्मचारियों के साथ गांव में बकायेदारों के कनेक्शन काटने गए। एक लाख से अधिक के बकायेदारों के केबल काटने पर महिलाओं ने गर्मी ज्यादा होने के कारण कनेक्शन काटने से मना किया। कर्मचारी एक उपभोक्ता का केबल काटने लगे।
विज्ञापन

यह देखकर महिलाएं लाठी-डंडे व हंसिया लेकर कर्मचारियों पर दौड़ पड़ीं। यह देख कर्मचारी भाग कर पंचायत घर पहुंचे। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची, तब उस घर की लाइन काटी जा सकी। एसडीओ अनमोल प्रताप ने बताया कि कनेक्शन काटने पर विवाद हुआ था। पुलिस के सहयोग से कनेक्शन कटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें