फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आधा सत्र बीता, अभी नहीं मिला कौशल विकास मिशन का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवाओं को हुनरमंद बनाने में सरकार ही लापरवाह हो गई है।
विज्ञापन

यही वजह है कि आधा सत्र बीत गया, लेकिन अभी तक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का लक्ष्य तक नहीं आया। इसके चलते युवा, जिला कौशल विकास मिशन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, जिम्मेदार लक्ष्य मिलने पर युवाओं के पंजीकरण करने की बात कह रहे हैं।

वर्ष 2014 में सरकार ने युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स, अपेयरल (सिलाई-कढ़ाई) और हेल्थ केयर आदि ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ना था। वर्ष 2023-24 में जनपद को 3,888 का लक्ष्य मिला था। 30 केंद्र खोलकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर ली गई थी। वर्ष 2024-25 का लक्ष्य अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

पहले जिम्मेदार यह कहकर पल्ला झाड़ते रहे कि लोकसभा चुनाव के चलते लक्ष्य मिलने में देरी हो रही है, लेकिन अब तो आचार संहिता समाप्त हुए लगभग एक साल होने जा रहा है। आधा सत्र बीत चुका है। अभी तक योजना में कोई लक्ष्य नहीं मिला है। युवा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ठंडी सड़क में बने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन कार्यालय पंजीकरण कराने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें लक्ष्य न आने की बात कहकर चलता कर दिया जा रहा है। ऐसे में युवाओं को हुनरमंद बनाने का सरकारी दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है।


यूपी कौशल विकास मिशन के तहत 283 ट्रेडों में दिया जाता प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत युवाओं को फैशन डिजाइनिंग, मोटर वाहन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटीशियन, हेल्थ केयर, अपेयरल (सिलाई-कढ़ाई) व हैंड इंब्राइडी आदि में प्रशिक्षित किया जाता है। इस योजना के तहत 34 क्षेत्रों के 283 पाठ्यक्रमों में युवाओं को प्रशिक्षण देना होता है।
विज्ञापन




पिछले वर्ष 3,888 का लक्ष्य मिला था, इसके लिए 30 केंद्र खोले गए थे। इस वर्ष अभी तक शासन से कोई लक्ष्य ही नहीं आया है। यह स्थिति पूरे प्रदेश की है। लक्ष्य मिलते ही युवाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। -आशीष कुमार, मिशन प्रबंधक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें