फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से बालिका की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कन्नौज की दरगाह जा रहे जायरीनों से भरा टेंपो पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है, उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खिनमिनी निवासी तहसीम टेंपो से पुत्र मतीन (10), बेटी जन्नत (4), परिवार के मोहम्मद यामीन (32), कोनैन (18) और कमालगंज के रिश्तेदार शमशुल हक (37) के साथ कन्नौज दरगाह जा रहे थे। कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में मलिकपुर के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. रिषीकांत वर्मा ने जन्नत को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर के कारण कोनैन को रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहसीम के बड़े भाई मोहम्मद हसीन ने जन्नत के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें