मोहम्मदाबाद/शमसाबाद। शारदीय नवरात्र पर धूमधाम से मां दुर्गा की विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुआें ने खूब गुलाल उड़ाया।
कस्बा मोहम्मदाबाद स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से बृहस्पतिवार को मां दुर्गा की शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे डीजे की धुनों पर युवा थिरक रहे थे। यात्रा में भगवान गणेश जी, मां दुर्गा, रिद्धि, सिद्धि, चामुंडा देवी, शंकर-पार्वती, नंदी, अघोरी तांडव, मां सरस्वती, हनुमान जी, बाबा भैरवनाथ व महागौरी की मनमोहक झांकियां शामिल थीं। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती उतारी।
प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे। इस अवसर पर अमरजीत शाक्य, राजीव शाक्य, सौरभ राठौर, अमित राठौर, पंकज राठौर, आशुतोष प्रसाद दीपक राठौड़ व पंकज शाक्य आदि मौजूद रहे। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ढाईघाट गंगा तट पर विजयादशमी के अवसर पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय गीतों के बीच मां दुर्गा की शोभायात्रा में श्रद्धालु झूम रहे थे। गोताखोर भी घाट पर मौजूद रहे। विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की।
फोटो-14, नगर से निकलती दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद- फोटो : reasi news