अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुजरात में आयोजित महिला सम्मेलन में जाने वाली 25 महिला प्रधानों का चयन कर लिया गया है। वहां पर इन्हें कई तरह की जानकारियां मिलेंगी।
बढ़पुर ब्लाक में अमेठी जदीद की प्रधान नूरबानो, अमेठी कोहना की विमला देवी, बिलावलपुर की तुलसी देवी का चयन किया गया है।
साथ ही सोता बहादुरपुर की जरीना, बरौन की शहनाज बेगम, बुढ़नामऊ की अनीता, कमालगंज ब्लाक में हुसैनपुर नौखंडा की बीना देवी, शेखपुर रुस्तमपुर की बेबी शबीना, शेरपुर सराय की कुमो देवी, कायमगंज में भैंसरी की प्रीती, इकलहरा की जायरा बेगम, पट्टी मदारी की नन्ही देवी,सवितापुर बिहारीपुर की शहाना, राजेपुर ब्लाक में बलीपट्टी रानी गांव की ममता, फकरपुर की कृष्णा देवी, कंचनापुर की गीता देवी, सुंदरपुर की मार्गश्री, सरह की चित्रा अग्निहोत्री, रीना गिहार, शमशाबाद ब्लाक में वाजिदपुर की रीना, बेहटा बल्लू की सुमन, गढ़िया हैवतपुर की सीमा बेगम, कुंआखेड़ा वजीर आलम की प्रधान अर्चना देवी को चुना गया है।
डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि प्रदेश के 25 जिलों की उन महिलाओं को भेजा जा रहा है जिन्होंने स्वच्छता की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। शासन के निर्देशानुसार इन महिला प्रधानों को गुजरात भेजने की तैयारी पूरी की जा रही है। इनमें से 20 महिला प्रधान गंगा किनारे बसी ग्राम सभाओं की हैं, जबकि पांच अन्य ग्राम पंचायतों की हैं।
निदेशालय ने डीपीआरओ को सौंपी जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य मिशन के निदेशक राजमणि ने डीपीआरओ के भेजे पत्र में लिखा है कि इन महिलाओं को गांधीनगर में स्टडी टूर भ्रमण के दौरान डेरी कोआपरेटिव, जल संरक्षण, ड्रिप इरीगेशन, स्वयं सहायता समूह, खाद्य प्रसंस्करण ई-ग्राम खादी उद्योग आदि स्थलों पर ले जाकर जानकारियां दिलाई जाएंगी। छह मार्च को इन्हें गांधीनगर पहुंचना है। कार्यशाला में आने-जाने का व्यय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की ओर से दिया जाएगा। डीपीआरओ को समय से महिला प्रधानों को गुजरात तक पहुंचाने का इंतजाम करने की जिम्मेदारी सौंपी है।