फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूजरपुर पमारान में 17 को होगा दोबारा मतदान

Wed, 14 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को राजेपुर विकास खंड के गूजरपुर पमारान में बवाल के बाद दो बूथों का मतदान निरस्त कर दिया गया था। इन दोनों बूथों पर तीसरे चरण के चुनाव में 17 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मंगलवार को हुए मतदान के दौरान गूजरपुर पमारान की बूथ संख्या 165 व 166 में अराजकतत्वों ने पोलिंग स्टेशन पर फायरिंग कर मतपत्र लूट लिए थे। दोपहर में मतदान बंद कर पोलिंग पार्टियों के सदस्य पुलिस सुरक्षा में थाने में आए।

दोनों बूथों पर विवाद के कारण मतदान न होने पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दोबारा मतदान कराए जाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी थी। राज्य निर्वाचन आयोजन ने गूजरपुर पमारान में पुन: मतदान तीसरे चरण के चुनाव 17 अक्तूबर को कराने का आदेश दिया है। पुन: मतदान के दौरान दोनों बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें