फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन दवा की बक्री के विरोध में निकाला जुलूस

Wed, 14 Oct 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कंपिल। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने आनलाइन बिक्री खरीद व लाइसेंस नवीनीकरण समस्या के विरोध में फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ में जुलूस निकाल मेडिकल स्टोर बंद कराए। उधर, कंपिल में भी मेडिकल एवं ड्रग एसोसिएशन ने बाजार बंद करा बैठक की। मेडिकल स्टोर बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीमारदार और मरीज दवाओं के भटकते रहे।
विज्ञापन


बुधवार को जसमई दरवाजा से निकला वाहन जुलूस रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, पक्कापुल, नाला मछरट्टा, घुमना बाजार, आवास-विकास और फतेहगढ़ आदि में निकाला गया। यहां पर पदाधिकरियों ने मेडिकल स्टोर बंद कराए। अध्यक्ष विष्णु नारायण अरोरा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

अध्यक्ष ने कहा कि आनलाइन दवा बाजार खुलने से नशे का कारोबार बढ़ेगा। सेक्रेटरी राजेश दीक्षित ने कहा कि आनलाइन लाइसेंस नवीनीकरण से खुदरा दवा दुकानों के नवीनीकरण होने में दिक्कतें आएंगी। इसका असर ग्रामीण इलाकों में मौजूद केमिस्टों पर भी पड़ेगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की है कि इन नियमों को लागू न किया जाए। इस अवसर पर पंचशील राजपूत, अशोक रस्तोगी, अजय कटियार, कन्हैया शुक्ल, प्रमोद बाथम, गौरव दीक्षित, आदित्य वर्मा, नीरज रस्तोगी, महेंद्र गुप्ता, मनोज शाक्य। मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें