फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी टीम व एसडीएम ने लाखों के माल भरे दो ट्रक पकड़े

विज्ञापन
कायमगंज मंडी समिति में खड़े पकड़े गए माल लदे ट्रक। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बाईपास रोड एक राइस मिल के पास एसडीएम व जीएसटी के अधिकारियों ने लाखों रुपये के माल लदे दो ट्रक पकड़ लिए। एक ट्रक का चालक भाग गया। दूसरे का चालक प्रपत्र नहीं दिखा सका। दोनों ट्रक पुलिस अभिरक्षा में मंडी समिति में खड़े करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बाईपास रोड से लाखों रुपये की मौरंग व सीमेंट लदे दो ट्रक जा रहे थे। एक ट्रक पर नंबर मिटा हुआ था। संदेह होने पर वहां से गुजर रहे एसडीएम अमित आसेरी ने ट्रक रुकवाया। इसी दौरान वहां जीएसटी के सहायक आयुक्त विजय त्रिपाठी टीम के साथ पहुंच गए।
दोनों ट्रकों के चालकों से प्रपत्र मांगे गए तो मौरंग लदे ट्रक का चालक भाग गया। सीमेंट लदे ट्रक के चालक ने अमृतपुर की एक फर्म के प्रपत्र दिखाए तो सवाल हुआ कि यहां कैसे आये। इसका कोई जवाब नहीं मिला। शंका पर पुलिस को सूचना दी गई। दोनों ट्रक मंडी समिति में ले जाकर पुलिस अभिरक्षा में खड़े कर दिए गए।
विज्ञापन

खनन अधिकारी राजीव रंजन को सूचना देकर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक ओवरलोड है। इसके लिए एआरटीओ को सूचना दी जाएगी। मौरंग लदे ट्रक पर रजिट्रेशन नंबर मिटा हुआ था। सीमेंट लदे ट्रक के चालक ने कुछ प्रपत्र दिखाए, लेकिन जीएसटी अधिकारी ने शंका के आधार पर रोक लिया।
सहायक आयुक्त ने बताया कि व्यापारी को माल के प्रपत्र दिखाने होंगे। टैक्स चोरी पाए जाने पर दोगुना जुर्माना लगाने का प्रावधान है। फिलहाल माल लदे ट्रक पुलिस अभिरक्षा में मंडी समिति में खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें