फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों और माताओं की जय जयकार, बरसा सम्मान

विज्ञापन
गांव बलीपुर में पौधरोपण करती बच्ची व पीछे डीएम व सीडीओ। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बेटियों के प्रति परंपरागत सोच बदले, भ्रूण से लेकर जन्म तक उनकी सुरक्षा का सामाजिक वातावरण बने। बेटे के समान ही उन्हें अच्छी शिक्षा व कॅरियर के अवसर मिलें। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के इस अभियान को सोमवार को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जोड़ा गया तो बेहतर और सुरक्षित भविष्य की उम्मीदें आगे बढ़ चली।
विज्ञापन

कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय बलीपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 22674 परिवारों के घरों या घर के पास उपलब्ध भूमि पर बेटियों को समर्पित आम व सहजन के पौधे लगाने की योजना का शुभारंभ किया गया। गर्भवती, जन्मदात्री महिलाओं, नन्हीं बेटियों, मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें उपहार भी दिए गए।
जिलाधिकारी मोनिका रानी व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने प्राथमिक विद्यालय बलीपुर के परिसर में एक छोटी बेटी से पौधा रोपित कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं के प्रति धारणा तेजी से बदल रही है। इसे हर दिन आगे बढ़ाना होगा। जो बेटी ठान लेती है, उसे आगे बढ़ने से और सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर लगे महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय के पोस्टर में बनी मेरीकॉम व हिमादास की फोटो की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि बेटी जो ठान ले, कड़ी मेहनत और जज्बे से उसे हासिल कर सकती हैं। कहा कि जिले में 22674 परिवार ऐसे हैं जिनके यहां केवल बेटियां ही हैं।
उन परिवारों में एक पौधा आम व एक सहजन का लगाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जैसे-जैसे बेटियां बड़ी होती जाएंगी, ये पौधे वृक्ष बनकर फल देने लगेंगे। सहजन के वृक्ष में निकलने वाली फली को सब्जी आदि के मसाले में इस्तेेमाल किया जा सकता है। कहा कि गत वर्ष बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए किए गए सफल प्रयासों पर जिले का नाम रोशन हुआ है।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी को 7 अगस्त को विज्ञान भवन नई दिल्ली में भारत सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एएसडीएम सुनील यादव, सीओ सुरेंद्र त्रिवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, डीआईओएस डॉ. आदर्श त्रिपाठी, बीएसए रामसिंह, बीडीओ राजेश बघेल, प्रधानाचार्य मीना यादव, अनुसुइया दीक्षित, दीपिका त्रिपाठी आदि रहे।
हेल्दी बेबी शो में बलीपुर की महक, आशिकी व महक ने पुरस्कार पाया। तीनों बच्चियों की मां को भी सम्मानित किया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज में मार्शल आर्ट्स जूडो कराटे व ताइक्वांडो की 50 छात्राओं को मार्शल आर्ट्स किट वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें