फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जीएसटी टीम ने बिना बिल के पकड़ी चार ट्रक तंबाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जीएसटी की मोबाइल टीम ने पड़ोस के दो जनपदों में बिना ई-वे बिल के चार ट्रक तंबाकू पकड़कर जीएसटी माफिया के खेल को उजागर दिया है। टीम ने एक पर जुर्माना लगाया है तो तीन की जांच की जा रही है। कायमगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तंबाकू की खेती व कारोबार होता है। तंबाकू पर जीएसटी अधिक होने से टैक्स चोरी का धंधा बड़े पैमाने पर होता है। दो वर्ष पहले टैक्स चोरी में ट्रांसपोर्ट माफिया सक्रिय था। माफिया फर्जी फर्म के जरिए व्यापारी का माल दूसरे प्रांतों में पहुंचाने का ठेका ले लेता है। माफिया पर गैंगस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज हुए, इसके बाद वह जेल चला गया था।
विज्ञापन

इसके बाद धंधे पर कुछ अंकुश लगा था। जेल से छूटने के बाद वह फिर सक्रिय हो गया है। इससे बिना ई-वे बिल के माल भेज कर सौ फीसदी टैक्स चोरी की जा रही है। इसके बाद बिना ई वे बिल के कायमगंज से माल भेजा गया। कासगंज जिले में जीएसटी की मोबाइल टीम ने कायमगंज से तंबाकू लोड कर हरियाणा जा रहे ट्रक को पकड़ लिया। उसमें लाखों की तंबाकू लोड थी।
ट्रक पर लदी अनिर्मित तंबाकू के न तो मंडी समिति संबंधी प्रपत्र थे न जीएसटी का ई-वे बिल था। वहां के अधिकारियों ने ट्रक को रोकर माल का आकलन 5.80 लाख का किया है। एसी एसपी सिंह उमराव ने बताया पकड़े गए माल पर जुर्माना वसूला गया है। बदायूं में जीएसटी के अधिकारियों ने कायमगंज से हापुड़ व गजरौला जा रहे तंबाकू लदे तीन ट्रक रोक कर जांच की। इनमें निर्मित तंबाकू लोड पाई गई। जिस पर जीएसटी की दर 28 फीसदी होती है। बदायूं जिले के एसी वरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया माल की कीमत का आकलन कर यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि माल किसका है, निर्मित माल होने के कारण इस पर बड़ा जुर्माना लगना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें