फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड संग जीआरपी ने रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाला

विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करता डाग स्क्वायड। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन पर दोपहर दो बजे जीआरपी ने डॉग स्क्वायड व भारी पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेनों से लेकर प्लेटफार्म, वाहन स्टैंड समेत हर स्थान पर सघन जांच की। यात्रियों के सामान को भी खुलवाकर चेक किया। चेकिंग अभियान के दौरान यात्री सकते में रहे।
विज्ञापन

होली पर शासन के निर्देश के बाद हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार के निर्देशन में डॉग स्क्वायड और फारेंसिंक टीम ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। टीम ने यात्रियों के बैगों और ब्रीफकेसों को खुलवाकर देखा। पांचों प्लेटफार्मों को खंगाला तथा मालगोदाम में रखे सामान की भी बारीकी से जांच की।
टीम ने वाहन स्टैंड पर खड़ी बाइकों, कारों को भी चेक किया। बुकिंग दफ्तर से लेकर कंट्रोल दफ्तर, एसएस ऑफिस और प्लेटफार्म की दुकानों को भी चेक किया। स्टेशन पर अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल को देख यात्री और विभागीय कर्मचारी सकते में आ गए। हालांकि बाद में समझ गए कि होली की सतर्कता को लेकर अभियान है, तो राहत की सांस ली। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आगे भी चेकिंग चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें