फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की अनदेखी पर चुनाव बहिष्कार

Sat, 03 Oct 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सभा रजीपुर वार्ड संख्या 1 हरिजन बस्ती के ग्रामीणों ने विकास कार्य न करवाए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन



ग्राम सभा रजीपुर वार्ड संख्या 1 के बाशिंदों ने शुक्रवार को गांव में विकास कार्य न होने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था  गांव में विकास के नाम पर धेला भर काम नहीं कराया गया है। आज तक बिजली की लाइन तक नहीं डलवाई गई है। शौचालय भी नहीं बनवाए गए हैं।




इंदिरा और लोहिया आवास भी नहीं मिले हैं। नेकराम, शकुंतला, कुसुम देवी, शीला, माया, जीतू, सर्वेश, पुनीत कुमार, राजेश कुमार, पंकज कुमार, आकाश कुमार, रामसनेही और मनईलाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने कहा  विकास कार्य न करवाए जाने के विरोध में इस बार गांव के लोग पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें