फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजिश में युवक को पीटकर मार डाला

Wed, 29 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जमीन की रंजिश को लेकर हमलावरों ने लाठियों और फावड़ाें से वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आए परिवार के चार लोग और घायल हो गए। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव अलापुर निवासी रामफेरे वर्मा के घर के पास में पड़ोसी जितेंद्र अपनी दीवार उठवा रहे थे। कुछ दीवार रामफेरे की ओर ज्यादा हो जाने पर उनके बेटे समरपाल (42) ने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होते देख जितेंद्र पक्ष के लोग समरपाल पर लाठी डंडो और फावड़ा लेकर टूट पड़े। हमलावरों ने समरपाल को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

इस दौरान समरपाल के परिवारी रवेंद्र, विजय कुमार, रामेश्वर, आशा देवी जब बचाने के लिए आईं तो हमलावरों ने इन लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। गंभीर रूप से घायल समरपाल को लोहिया अस्पताल भेजा गया। यहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह लोग शव लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। मृतक के पिता रामफेरे वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र, गोविंद, सुरजीत, रामकिशन और विमला देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पिता ने बताया कि समरपाल अविवाहित था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। अभी तक आरोपी पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें