फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को देख युवती ने शादी से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। दूल्हा सुंदर नहीं है, इसलिए शादी नहीं करूंगी। ये कहते हुए दुल्हन ने वरमाला कार्यक्रम के बाद शादी से इनकार कर दिया। पिता ने भी बेटी का साथ दिया। दूल्हे के पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां समझौते का प्रयास शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर नगरिया निवासी युवती की बरात जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव रसूलपुर से मंगलवार शाम को आई थी। बरातियों के स्वागत के बाद द्वारचार हुआ। इसके बाद बरातियों ने भोजन किया। वरमाला की रस्म के बाद युवती घर चली गई। इसके बाद उसने दूल्हा सुंदर न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इससे बरातियों में अफरा-तफरी मच गई।
दूल्हे पक्ष के रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने युवती के पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि वर पक्ष के लोग बेटी के लिए न तो कपड़े लाए और न ही जेवर। इससे वह शादी नहीं करेंगे। इसके बाद अधिकांश बराती रात में ही वापस हो गए। दूल्हे के परिजन व कुछ रिश्तेदार ही रुके। दोनों पक्षों में खूब कहासुनी हुई। दूल्हे के पिता की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस पहुंची। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। युवती पक्ष की महिलाएं भी ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर थाने पहुंच गईं। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

थाने में दूल्हे के पिता ने कहा कि बरात से पहले गोद भराई हुई थी। उसमें युवती ने उनके बेटे को देखा था, तभी शादी से इनकार कर देती। कपड़े व जेवर वह लेकर आए हैं। वरमाला के समय ही विवाद शुरू कर दिया गया। इससे वह किसे कपड़े व जेवर दे दें। बुधवार शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होता रहा है। युवती कक्षा आठ तक पढ़ी है जबकि पिता मजदूर है। सीओ राजवीर सिंह गौर ने बताया कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। वह थानाध्यक्ष से जानकारी करेंगे। प्रभारी थानाध्यक्ष आछेलाल पाल ने बताया कि लड़की को थाने बुलाया गया था। उसने शादी से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें