फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: परचून की दुकान में चोरी का 10 घंटे में खुलासा, तीन गिरफ्तार

Mon, 06 Apr 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-37 पुलिस गिरफ्त में कोतवाली में खड़े चोरी के आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
कायमगंज। कायमगंज पुलिस ने एक परचून की दुकान में हुई चोरी का महज दस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पितौरा निवासी अनीस मोहम्मद की बिरियन तिराहे के पास स्थित परचून दुकान में एक अप्रैल की रात चोरी हुई थी। चोरों ने दुकान से मसाला, सिगरेट और अन्य सामान चुरा लिया था। पुलिस ने शनिवार रात एक बजकर 53 मिनट पर अनीस मोहम्मद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के करीब दस घंटे बाद रविवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने झब्बूपुर क्रॉसिंग के पास से तीनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला जटवारा निवासी आशू, जटवारा निवासी आकाश और प्रेमनगर निवासी दानिश उर्फ अरबाज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें