फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश में कच्ची दीवार व टिन शेड गिरने से दादी-पौत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से दादी व पौत्री मलबे में दबने से घायल हो गईं। परिजनों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के श्रृंगीरामपुर ग्राम पंचायत के मजरा अस्तल निवासी सुनील कुमार के कच्चे मकान में टिन शेड पड़ा है। सुनील की पत्नी नन्ही देवी (62) अपनी पौत्री प्रियांशी (04) के साथ टिन शेड के नीचे सो रही थीं। शनिवार सुबह बरसात के दौरान कच्ची दीवार व उस पर रखा टिन शेड गिर पड़ा। मलबे में दबने से नन्ही देवी व प्रियांशी घायल हो गईं।

परिजन आनन-फानन में घायलों को निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां दोनों का उपचार किया गया। दोपहर को हालत में सुधार होने पर दोनों को घर भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें