फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली शोभायात्रा, एसपी ने समाज के लोगों का किया सम्मान

Sun, 22 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान झूलेलाल महोत्सव एवं चेटीचंड पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह बहिराणा साहब यात्रा और दोपहर बाद भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकली। इससे पहले महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि आए पुलिस अधीक्षक का सिंधी समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


सिंधी पंचायत की ओर से रविवार सुबह सिंधु मैदान रेलवे रोड पर भगवान झूलेलाल महोत्सव एवं चेटीचंड के तहत हवन-पूजन किया गया। इसके बाद पक्कापुल स्थित सिंधी धर्मशाला से बहिराणा साहिब की यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग बहिराणा साहिब के चित्र को सिर पर रखकर चल रहे थे। डीजे की धुन पर बच्चे, युवक और युवतियां

जमकर थिरके। बुजुर्ग महिलाएं भजन गाते चल रही थीं। यात्रा त्रिपोलिया चौक और रेलवे रोड से होती हुई सिंधु मैदान पहुंची। यहां बहिराणा साहब यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान आए मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विजय यादव, विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल व सीओ सिटी वाईपी सिंह ने भगवान झूलेलाल के समक्ष दीप
विज्ञापन


प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्ष आत्माराम डबानी ने एसपी और ईश्वरदास शिवानी ने सीओ सिटी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने समाज के लोगों को पुरस्कृत किया। सायं सिंधु मैदान से भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में बज रहे डीजे की धुनों और ढोल नगाड़ों की धुनों पर

युवक-युवतियों और बच्चों ने जमकर नृत्य किया। युवक-युवतियां एक दो तीन चार झूलेलाल की जय-जयकार, आयो लाल झूलेलाल आदि उद्घोष लगाते करते चल रहे थे। शोभायात्रा रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक और घुमना होते हुए पांचाल घाट पहुंची। यहां शोभायात्रा में शामिल ज्योति को गंगानदी में विसर्जित किया गया।

इस अवसर पर नरेश बचानी, मुरली ओचाणी, भगवानदास हीरानी, संजय गर्ग, निमिष टंडन, जीतू बालवानी, नीतू जासवानी, दिनेश बुधवानी, अनिल मिश्र, लक्ष्मण सिंह, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, संजीव मिश्र बाबी, सुंदरदास टाइगर, भगवानदास कुंदानी और काका अर्जुनदास गबरानी आदि मौजूद रहे।

टेंट के खंभे में उतरा करंट, बच्चे बचे
सिंधु मैदान में चल रहे भगवान झूलेलाल महोत्सव एवं चेटीचंड पर्व कार्यक्रम के विशाल पंडाल सजाया गया था। इसी दौरान बंटी के घर के बाहर लगे टेंट के लोहे के खंभे में करंट उतर आया। वहां खेल रहे बच्चों ने खंभे को छुआ तो उन्हें करंट लगा। इस पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे अनिल मिश्र ने माइक से टेंट वाले को बुलवाकर खंभे में करंट उतरने की सूचना दी। इसके बाद टेंट वाले ने आकर खंभे से छू रहा तार अलग किया।
 
भंडारे व सत्संग में उमड़ी भीड़
पर्व के अवसर पर सिंधु मैदान में सत्संग और भंडारे का आयोजन किया गया। सत्संग सुनने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। इस दौरान शुरू हुए भंडारे में लोगों ने पूड़ी-सब्जी जमकर छकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें