फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में नकब लगाकर गेहूं व सरसों के 42 पैकेट चोरी, मकान के हिस्से में अनाज के बोरे रखे थे

विज्ञापन
नवाबगंज में गोदाम में लगाया गया नकब। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गांव बरतल में सोमवार रात चोर मकान में नकब लगाकर गेहूं व सरसों के 42 पैकेट चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरतल निवासी रजनीश दीक्षित की गांव के बाहर मेन रोड पर बने मकान में परचून की दुकान है। मकान के पीछे के हिस्से में अनाज के बोरे रखे थे। सोमवार को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे।
विज्ञापन

रात में चोरों ने मकान में पीछे से नकब लगाकर 36 पैकेट गेहूं व 6 पैकेट सरसों चुरा ली। मंगलवार सुबह खेत जा रहे लोगों की सूचना पर रजनेश पहुंचे।
घटना की जानकारी पर दरोगा आशू कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खेतों में छानबीन की तो दो पैकेट गेहूं के वहां पड़े मिले। दुकानदार ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें