फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रात की बारिश से फिर भीगा सरकारी गेहूं, खुले में पड़ा 3550 क्विंटल

Mon, 04 May 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-25 कायमगंज मंडी समिति क्रय केंद्र पर खुले में लगा सरकारी गेहूं। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। क्षेत्र में शनिवार रात हुई बारिश ने एक बार फिर मंडी समिति के गेहूं क्रय केंद्र की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। केंद्र पर खुले में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। इससे खरीद प्रक्रिया पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


मंडी समिति के क्रय केंद्र पर अब तक 4100 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से करीब 550 क्विंटल गेहूं का उठान किया जा चुका है, जबकि शेष 3,550 क्विंटल गेहूं खुले में ही पड़ा है। चार दिन पहले हुई बारिश में भी गेहूं भीग चुका था और अब शनिवार रात की बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी।

वहीं, मंडी में तौल के लिए खड़ी ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लदे गेहूं को किसानों ने मोमिया (तिरपाल) डालकर किसी तरह भीगने से बचाया। किसानों का कहना है कि यदि जल्द उठान और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था नहीं की गई, तो उनके गेहूं की तौल में समय लग सकता है।
विज्ञापन


क्रय केंद्र प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश से गेहूं जरूर भीगा है, लेकिन धूप निकलने पर वह खुद ही सूख गया है। उन्होंने कहा कि गेहूं को बारिश से बचाने के लिए पन्नी की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें