फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सातनपुर मंडी में आलू की सरकारी खरीद, केंद्र खुला

विज्ञापन
फोटो-46 सातनपुर मंडी में आलू क्रय केंद्र का शुभारंभ करते उद्यान निदेशक। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में आलू की सरकारी खरीद के लिए मंगलवार शाम क्रय केंद्र खुल गया है। उद्यान निदेशक ने क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। आलू बेचने के लिए किसानों को भूमि का साक्ष्य साथ लाना होगा।
विज्ञापन


केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत आलू खरीद केंद्र का उद्यान निदेशक भानु प्रकाश राम ने शाम को सातनपुर मंडी में उद्घाटन किया। आलू का बाजार हस्तक्षेप मूल्य 650.09 रुपये प्रति क्विंटल व ओवर हेड एक्सपेंसेज 162.52 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। क्षतिपूर्ति की अधिकतम सीमा कुल खरीद लागत का 25 प्रतिशत व क्षतिपूर्ति का वहन 50ः50 के अनुपात में केंद्र व राज्य वहन करेगी। राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) द्वारा आलू की खरीद होगी। निर्धारित मानक के अनुसार 45-85मिमी व्यास का बिना मिट्टी लगा, रोगमुक्त आलू की खरीद हाेगी। कट-फट, हरा, डी-सेप्ड व धूप खाया आलू नहीं लिया जाएगा। आलू बेचने के लिए किसानों को किसान बही/आलू उत्पादक किसान होने का साक्ष्य लेकर आएं। जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, उद्यान निरीक्षक पुष्पेन्द्र यादव, श्याम सिंह, अभिषेक कुमार, अनुपम कुमार, गिरीश शाक्य, मंडी सचिव अनूप कुमार दीक्षित, मंडी निरीक्षक प्रियांशु मिश्रा आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें