फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अधोमानक निकला सरकारी आलू बीज, किसान ने की शिकायत

Thu, 06 Nov 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-29 सबलपुर में किसान के यहां रखा आलू बीज। किसान - फोटो : हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता रामखेलावन माली।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकारी आलू बीज अधोमानक निकलने का मामला सामने आया। इस संबंध में किसान ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को शिकायत भेजी है। किसान ने 3815 रुपये क्विंटल के हिसाब से तीन क्विंटल ख्याती बीज लिया था।
विज्ञापन


कमालगंज ब्लॉक के सबलपुर निवासी उन्नतिशील किसान विपिन सिंह ने आठ अक्तूबर को तीन क्विंटल ख्याती आलू बीजा उद्यान विभाग से बुक कराया। एक नवंबर को उन्हें आलू बीज मिला, लेकिन अपने गांव में जब आलू बीज के पैकेट खोले तो वह अधोमानक निकला। किसान विपिन सिंह ने इस संबंध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय व प्रदेश के कृषि मंत्री को अपनी शिकायत एक्स पर पोस्ट कर की। जिले के अधिकारियों को भी शिकायत भेजी।
किसान का कहना है कि उन्होंने मध्यम साइज के ख्याती आलू बीज की बुकिंग कराई थी, लेकिन उनके पैकेट में आलू चटका, लूज व अधिक बड़े साइज का निकला है। हरा आलू भी निकला है।
विज्ञापन


वहीं जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि किसान खुद ही पैकेट खोलकर आलू बीज देखकर ले गए हैं। यह बीज अधिक दिन में घर में रोका नहीं जाता है। हरा आलू बीज के लिए खराब नहीं होता है। सड़ा आलू निकलने का आरोप गलत लगाया जा रहा है। किसी अन्य किसान ने अभी तक शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें