फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से दंपति सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नीबकरोरी मंदिर से दर्शन कर वापस जा रहे व्यापारी की कार अनियंत्रित होकर गांव खजुरी के पास पलट गई। इससे व्यापारी, उसकी पत्नी व मां घायल हो गईं। राहगीरों ने उन्हें कार से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र गांव दीनदयालबाग निवासी अनिल कुमार की दुकान है। वह मंगलवार को बाबा नीबकरोरी के दर्शन करने कार से गए थे। उनके साथ कार में उनकी पत्नी रजनी और मां प्रेमा देवी भी बैठी थीं।
दोपहर को वह दर्शन कर वापस कार से जा रहे थे। तभी मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग पर गांव खजुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गईं। इससे वह खड्ड में जाकर पलट गई।
विज्ञापन

इससे उसमें सवार सभी लोग फंस गए। दुर्घटना होते देख पास में ही स्थित भट्ठे के कर्मचारी व उधर से गुजर रहे लोग मौके पर पह़ुंच गए। उन्होंने कार में फंसे अनिल, रजनी व प्रेमा देवी को निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी भेज दिया। वहां तीनों को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें