अमृतपुर। गांव खंडौली में अस्थायी गोशाला निर्माण के लिए ग्राम समाज की 18 बीघा जमीन की पैमाइश कराई गई। इस जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी है, जिसकी नीलामी कराई जाएगी। मनरेगा से जमीन के चारो ओर खाई की खुदाई कराने के लिए एसडीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए हैं।
एसडीएम बृजेंद्र कुमार ने गुरुवार को बीडीओ गगनदीप, एडीओ पंचायत अजीत पाठक व राजस्व कर्मियों के साथ खंडौली गांव में अस्थायी गोशाला निर्माण के लिए जमीन देखी। एसडीएम ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर जो गेहूं की फसल खड़ी है। वह निवर्तमान प्रधान के सुपुर्द कर दी गई है। (संवाद)