रमजान मुबारक के आखिरी जुमे की नमाज के लिए गुरुवार को शहर की जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में तैयारियां होती रहीं। नेहरू रोड स्थित जामा मस्जिद में सबसे ज्यादा नमाजी आते हैं। इसको देखते हुए मुख्यमार्ग पर भी नमाज के इंतजाम किए जा रहे हैं। देहात क्षेत्रों में भी तैयारियां चलती रहीं। मुबारक माह के जल्दी विदा होने का अहसास होगा।
मुकद्दम रमजान के अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदों में खास इंतजाम रहेंगे। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए नमाजियों की सुविधा के लिए शामियाने भी लगाए जाएंगे। नमाजियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर मस्जिदों में वजू के पानी का विशेष इंतजाम रहेगा। बैठने के लिए सफें (चादर) भी उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि मुतवल्लियों का कहना है कि लोग घर से वजू करके आएं और चादर बिछाने के लिए साथ लाएं तो बेहतर रहेगा।
जामा मस्जिद में तो पूरी मस्जिद भरने के बाद लोगों को सड़क पर नमाज अदा करनी पड़ती है। इसलिए नेहरू रोड पर भी साफ सफाई की जा रही है। इसके भी इंतजाम किए गए हैं।
रूट किया जाएगा डायवर्ट
अलविदा जुमा की वजह से जिला प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है। मस्जिद के सेक्रेटरी हाजी नाजिम शमसी ने बताया कि लालसराय से त्रिपोलिया चौक तक रूट डायवर्ट करने ानकारी आला अफसरों को दे दी है।
नमाज का अलग-अलग समय निर्धारित
अलविदा की नमाज के लिए सभी मस्जिदों में अजान दोपहर 12:30 बजे होगी लेकिन नमाज का समय अलग-अलग तय है।
जामा मस्जिद में मौलाना मोअज्जम अली, काजी साहब मस्जिद में मौलाना मुअज्जम अली, काजी साहब मस्जिद में काजी मुताहिर अली, शमशेर खां मस्जिद में हाफिज मुनव्वर की इमामत में दोपहर 1:30 बजे, दरगाह हुसैनिया मुजीबिया में शाह फसीह मुजीबी 1 बजे, टाउनहाल मस्जिद में हाफिज नफीस 1:15 बजे नमाज अदा कराएंगे। सुनहरी मस्जिद में मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली की इमामत में शिया मुसलमान नमाज अदा करेंगे।
पुरानी बड़ी ईदगाह कमेटी के प्रवक्ता एजाज अहमद नूरी, मुजफ्फर हुसैन रहमानी और अफरोज आलम खां ने बताया कि अलविदा की नमाज सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी।