फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी व योगी के कार्यों से पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन व भाजपा जिला संगठन प्रभारी बाबूराम निषाद ने रविवार को आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। वह जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों की जीत पर गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष व पांच ब्लाक प्रमुख भाजपा के हैं। पंचायत चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से भाजपा को बड़ी जीत मिली है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 30 पदों में भाजपा को सिर्फ चार पर ही जीत मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महामारी के चलते कार्यकर्ता प्रत्याशियों के प्रचार के लिए नहीं निकले। इसलिए हार हुई। दावा किया कि जो जिला पंचायत सदस्य जीते, वह कहीं न कहीं भाजपा से जुड़े हैं। ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रशासन की लापरवाही के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत मिलती है तो वह सरकार तक पहुंचाएंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं सपा के पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव के अभी तक भाजपा की सदस्यता न लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से जुड़ी हैं। मोनिका ने शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें आमंत्रित किया है, वह शामिल भी होंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, डीएस राठौर, शैलेंद्र सिंह राठौर, शिवांग रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें