फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बरसे मेघा, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद रविवार दोपहर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शाम तक रुक-रुक कर हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने जनजीवन को राहत प्रदान की। गली मोहल्लों और छतों पर लोग बारिश का लुत्फ उठाने निकले। गलियों और सड़कों पर कीचड़ होने से लोग निकलने को परेशान हुए।
विज्ञापन

काफी इंतजार के बाद आखिरकार बादल घिरे तो बारिश की उम्मीद बंधी। इसके बाद कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली हवाओं ने मौसम में ठंडक कर दी। कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। बारिश का लुत्फ उठाने के लिए महिला, पुरुष, बच्चे छतों पर पहुंच गए। गलियों में भी बच्चे
मस्ती करते दिखाई दिए। हालांकि बारिश से लोगों को दिक्कतें भी हुईं। निचली गलियों, मोहल्लों में नालियों का कीचड़ युक्त पानी सड़कों पर भर गया। इससे निकलने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। बाइक और पैदल निकले लोगों के कपड़े खराब हो गए। देर शाम तक बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन

चार जुलाई को वृहद पौधरोपण किया गया था। कई विभागों ने पौधे लगाने के बाद उनमें पानी नहीं दिया। लिहाजा मुरझा गए। अब पानी बरसने से पौधों को मानो संजीवनी मिल गई।
विज्ञापन

बारिश में लगातार देरी होने से किसान काफी मायूस थे। रविवार को बारिश हुई, तो धान की रोपाई करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें