फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष में अधिकारी जिले के विकास को प्राथमिकता दें

Fri, 02 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने  सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि नववर्ष पर सभी लोग जिले के विकास को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन


फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर  सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते साल विकास कार्यों में जो कमियां रह गई हों, उन्हें  नए साल में पूरे जोश के साथ पूरा करने का प्रयास करें। पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने कहा कि नए साल में क्राइम को कंट्रोल करें। पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक का संचालन करते हुए पीडी डीआर विश्वकर्मा ने कविताएं सुर्नाइं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल, अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, एसडीएम सदर सुनील वर्मा, तहसीलदार आरपी चौधरी और सीओ सिटी वाईपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें