फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से छात्रा की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोडर की टक्कर से छात्रा की मौत, दो घायल
विज्ञापन

कायमगंज। नगर के सीपी तिराहे के पास लोडर की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गई। बाइक सवार युवक सहित उसकी सहेली घायल हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कोर्ट पहाड़ी निवासी छाया (17) पुत्री रामदास नगर के बालिका विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा थी। वह शनिवार को मोहल्ले की ही ज्योति (17) पुत्री वीरेश शाक्य व गांव रायपुर निवासी गार्गी पुत्री सुवेंद्र के साथ स्कूल आई थी।
विज्ञापन

स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों सहेली गार्गी के साथ उसके गांव रायपुर पैदल चली गईं। वापसी में गार्गी ने अपने पड़ोसी कुलदीप (27) की बाइक पर दोनों को बैठाकर कायमगंज तहसील के पास छोड़ने को कहा। यहां से रवाना होने के बाद सीपी तिराहे के पास लोडर की टक्कर से तीनों बाइक से गिर पड़े।
छाया के सिर से लोडर का पहिया निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ज्योति व कुलदीप घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने लोडर के साथ दो लोगों को भी पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोडर कब्जे में लेकर पकड़े गए दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने छाया के शव व घायलों को सीएचसी पहुंचा दिया। वहां दोनों घायलों को भर्ती कर लिया गया। सूचना पर छाया के परिजन पहुंच गए। चौकी प्रभारी दिनेश भारती ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। छाया 6 बहनों में सबसे छोटी थी। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की मौत हो चुकी है। बड़े भाई शेर सिंह परिवार का खर्च चलाते हैं। सीएचसी में मां जसोदा देवी व अन्य परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें