फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवती की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान पहुंचे ममेरे भाई ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरगांव निवासी सुभाष बाथम जम्मू के राजौरी पुंछ में सेना में तैनात हैं। सुभाष की पहली पत्नी निर्मला की वर्ष 2007 में मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उसके एक पुत्र सुनीश व पुत्री नीशू है। मां की मौत के बाद से सुनीश फतेहगढ़ कोतवाली की कचहरी रोड पर स्थित नाना के मकान में रहने लगा। सुभाष ने दूसरी शादी कर ली। नीशू की सौतेली मां से नहीं बनी। वह बाबा के साथ दूसरे मकान में रहने लगी।
21 वर्ष की नीशू बीए की छात्रा थी। बुधवार की सुबह नीशू घर में गश खाकर गिर गई। चाचा राजेंद्र उसको अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में नीशू की मौत हो गई। परिजनों ने भाई सुनीश को जानकारी दी। सुनीश ने गुरुवार को थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर जांच कर रही थी। उसी दौरान ममेरे भाई महेंद्र ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने महेंद्र को शांत कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि पिता सुभाष के आने के बाद ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें