फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से बालिका की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। नानी के घर आई बच्ची की झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव भवरसा निवासी सत्समा पत्नी अनिल अपनी तीन साल की बेटी आराध्या के साथ रक्षा बंधन पर मायके शंकरपुर आई थी।
आराध्या की तबियत तीन दिन से खराब थी। जानकारी पर अनिल कुमार ससुराल पहुंचा। शनिवार को बेटी को गांव के झोलाछाप को दिखाया, लेकिन उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर रविवार दोपहर वह दोबारा लेकर गया तो झोलाछाप ने इलाज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

वह पुत्री को मोहम्मदाबाद में एक नर्सिंग होम में ला रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लौटकर झोलाछाप की दुकान पर हंगामा किया। यह देख झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गया।
विज्ञापन

सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर, कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें