ूट के आरोप में पकड़ी गईं महिलाएं। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सगाई समारोह से नौ लाख रुपयों से भरा बैग गायब होने के मामले में पुलिस ने एक बालक व दो महिलाओं को पकड़ा है। उनके पास से 4200 रुपये भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि बाकी की रकम पकड़े गए लोगों के एक साथी के पास है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
बीती 26 जनवरी को डॉ. गरिमा सिंह की सगाई का समारोह मसेनी स्थित एक होटल में था। समारोह के दौरान नौ लाख रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया था। बाद में सीसीटीवी कैमरे देखने पर उसमें कुछ लोग संदिग्ध नजर आए थे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मंगलवार सुबह मसेनी चौराहे पर संदिग्ध हालात में मध्य प्रदेश के जनपद राजगढ़ के थाना बोडा के गांव गुलखेड़ी निवासी तमन्ना (26), पड़ोसी गांव कड़िया निवासी उसकी मौसी गीता (46) और तमन्ना के भाई के नौ वर्षीय पुत्र को पकड़ लिया।
तीनों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारते हुए बताया कि गीता का बेटा अमन भी उनके साथ था। बैग में कुल नौ लाख रुपये थे, जिसमें से अमन ने उन्हें सिर्फ 10 हजार रुपये ही दिए थे। पुलिस अमन की तलाश कर रही है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि किसी को संदेह न हो, इसके लिए वे बच्चों को भी अपने साथ रखते हैं। गिरोह ने आसपास के जिलों में भी समारोह से लाखों रुपये पार किए हैं।