लकूला गिहार बस्ती को आदर्श बस्ती बनाने की चल रही कवायद के तहत रविवार को
अफसरों ने बस्ती में पहुंच कर रुके हुए विकास कार्यों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया।
बस्ती में पहुंचे भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने निधि से सड़क का निर्माण
कराए जाने का भरोसा दिलाया।
परियोजना निदेशक डा. डीआर विश्वकर्मा, जिला
विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने
रविवार को जय हिंद जन सेवा कल्याण समिति के सचिव प्रदीप मिश्रा के साथ
लकूला गिहार बस्ती में पहुंच कर बस्ती के लोगों के साथ बैठक की। इसमें
अधिकारियों ने कहा कि रुके हुए कार्य वाहन धुलाई केंद्र, नाली खड़ंजा, गरीब
छात्राओं की
शिक्षा को नि:शुल्क सुविधा प्रदान किए जाने की योजना को शीघ्र
पूरा किया जाएगा। इस बस्ती को आदर्श बस्ती बनाया जाएगा। यहां के लोगों को
रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए सिलाई कढ़ाई, बुटीक सेंटर व ब्यूटी
पार्लर खुलवाए
जाएंगे। इसकी प्रक्रिया के तहत एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दी
जाएगी। इस दौरान बस्ती में पहुंचे भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने बस्ती की
सड़क निधि से बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जावेद खां, श्रीपाल गिहार,
शिशुपाल गिहार, संजीव गिहार, अनिल गिहार, रूप किशोर मौजूद रहे।