फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। घरेलू विवाद में महिला ने सोमवार रात कमरे के कुंडे में मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आसमपुर निवासी रामकली (42) का सोमवार रात पति श्रीपाल से विवाद हो गया था। श्रीपाल खाना खाने के बाद गांव में पंचायत में चला गया। रामकली भी खाना खाने के बाद कमरे में गई। वहां कमरे के कुंडे में मफलर से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पुत्री नेहा ने कई बार आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर नेहा कमरे में पहुंची तो रामकली फंदे पर लटक रही थी। नेहा के शोर मचाने पर आंगन में सो रहे भाई विजय व सूरज दौड़कर कमरे में पहुंचे। श्रीपाल भी पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर घटना के बारे में श्रीपाल से जानकारी की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि रामकली का पति से घरेलू विवाद हुआ था। इससे की उसने फांसी लगा ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें