फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में छोटे भाई को जान से मारने की धमकी में 4 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी युवक ने भू माफिया बड़े भाई सहित चार अन्य परिजनों के खिलाफ जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी अली वारिस ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने उसके बड़े भाई पूर्व बार उपाध्यक्ष अधिवक्ता खुशनवाज खां को भूमाफिया घोषित किया था। इसी बात को लेकर परिवार के लोग उसके खिलाफ है। 14 सितंबर को उनके बड़े भाई मोहम्मद नवाज खां, भतीजा शहंशाह नवाज, अंसर खां व उनका पुत्र फराज आए और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। शोर सुनकर वह छत पर चढ़ गया। वह लोग गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कह चले गए। 15 सितंबर को वह कोतवाली में शिकायत करने जा रहे थे तो उन्हें रास्ते में घेरने का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने बताया मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें