फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की वजह से गेहूं खरीद केंद्र पर नहीं हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। बुधवार को बेमौसम बारिश से मंडी समिति में विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद नहीं हो सकी। यहां पहले खरीदा गए गेहूं को गोदाम में भेजा गया।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम मंतपुरा के किसान रघुवीर सिंह ट्रैक्टर ट्राली में तिरपाल तानकर गेहूं लेकर पहुंचे। वहां उन्हें कोई कर्मचारी नहीं मिला, जब उन्होंने मार्केटिंग इंस्पेक्टर से फोन पर बात की तो उन्हें बताया गया कि जो गेहूं वे लाए हैं। उसे टिन शेड में उतारकर रख दें। किसान ने टिन शेड में गेहूं उतारकर रख दिया। क्रय केंद्र पर पहले से खरीदकर रखे गेहूं को भीगने से बचाने के लिए गोदाम पर भेजा गया। क्रय केंद्र पर खरीदा गया गेहूं टिन शेड में लगा था।
इससे भीगने से बच गया। मार्केटिंग इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र ने बताया कि बारिश की वजह से श्रमिक नहीं आए। इससे किसान भी गेहूं लेकर केंद्र पर नहीं पहुंचे। एक किसान का गेंहू आया था उसे उतारकर टिन शेड में रख दिया गया है। स्टॉक में लगे गेहूं को भीगने से बचाने के लिए गोदाम भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें