फर्रुखाबाद। नोडल अधिकारी ने बुधवार को फतेहगढ़ के शेल्टर होम में संचालित किचन का निरीक्षण कर संक्रमित मरीजों के भोजन की गुणवत्ता देखी। उन्होंने अभिहित अधिकारी द्वारा समय-समय पर भोजन की जांच कराने के निर्देश दिए।
जिले के नोडल अधिकारी आवास आयुक्त तथा निदेशक नगर भूमि सीमा रोपण अजय चौहान ने किचन में पैकेट खुलवाकर भोजन की गुणवत्ता देखी। उन्होंने कहा कि किचन में लगे सभी कर्मचारियों का कोविड वैक्सिनेशन कराया जाए। इसके साथ ही समय-समय पर जिला अभिहित अधिकारी द्वारा भोजन की जांच कराई जाए। जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके।
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित नगर पालिका के शेल्टर होम में गरीबों के लिए 10 मई से कम्युनिटी किचन खोली गई थी। इससे लॉकडाउन के दौरान बस व ट्रेन से आने वाले यात्रियों की भूख मिटाने के लिए भोजन वितरित किया जा सके। वहीं गरीबों को भी भोजन मिल सके। बुधवार को कम्युनिटी किचन बंद कर दी गई। अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शासन के आदेश से बंद कराई गई है।