फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं गेहूं क्रय केंद्र बंद तो कहीं बोरे नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए बनाए गए क्रय केंद्रों में कुछ बंद रहे तो किसी पर बोरे ही नहीं हैं। गेहूं बेचने पर भुगतान के लिए खाते में अभी धन भी नहीं पहुंचा है। पहले दिन किसी भी केंद्र पर किसान गेहूं बेचने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्रों पर पहले दिन बोहनी नहीं हुई। साधन सहकारी समिति अमृतपुर केंद्र पर ताले पड़े रहे। वहां क्रय केंद्र का बैनर लगा था। पीसीएफ क्रय केंद्र खुला था लेकिन यहां बारदाना (बोरे) नहीं था। केंद्र प्रभारी हरिओम मिश्रा ने बताया है कि अभी बारदाना नहीं मिला है। गेहूं खरीदने के लिए रुपये भी खाते में नही आए हैं। कांटा व छलना रखा हुआ था। किसान अभी गेेहूं काट रहे हैं। तीन-चार दिन बाद ही केंद्र पर गेहूं आना शुरू होने की उम्मीद है। तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा ने गुरुवार को साधन सहकारी केंद्र गांधी का निरीक्षण किया। उनको क्रय केंद्र बंद मिला।
मोहम्मदाबाद। नवीन गल्ला मंडी स्थित खाद एवं रसद विभाग की ओर से गेहूं खरीद केंद्र बनाया गया है। पहले दिन गुरुवार को कोई भी किसान गेहूं लेकर बेचने नहीं पहुंचा। विपणन सहायक उपदेश सिंह ने बताया कि किसान अभी गेहूं की कटाई में लगा है। कुछ दिनों में ही गेहूं केंद्र पर बिकने के लिए आना शुरू हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें