फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने गौरी को दी एक लाख की एफडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने गोद ली बेटी गौरी को हरियाली तीज पर एक लाख की एफडी व खिलौनों का उपहार देकर दुलार किया। उसका पालन करने वाली बुआ को करथिया गांव में सुभाष के मकान की चाभी सौंपी। गौरतलब है कि करथिया गांव निवासी गौरी के पिता सुभाष ने 30 जनवरी को गांव के 23 बच्चों को बंधक बनाकर सनसनी फैला दी थी।
विज्ञापन

गुरुवार को मोहम्मदाबाद पहुंचे आईजी ने गोद ली बेटी गौरी को सिपाही रजनी के पास रखी एक लाख की एफडी दी। हरियाली तीज पर गौरी को खिलौने व कपड़े देकर गोद में दुलारा। उसका पालन-पोषण करने वाली बुआ वेदवती को बदमाश भाई सुभाष के मकान की चाभी सौंपी। अबी तक सुभाष के मकान की चाभी कोतवाली में ही थी। रक्षाबंधन को लेकर गौरी को लिफाफे में रखकर रुपये भी दिए।
30 जनवरी की घटना में बच्चों को मुक्त कराने में पुलिस मुठभेड़ में सुभाष मारा गया था। उसकी पत्नी को भीड़ ने मार डाला था। उसकी बेटी गौरी बची थी। उसे आईजी ने गोद ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें