सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार दोपहर बाद घोषित कर दिया गया।
आर्मी स्कूल के छात्र गौरव और छात्रा दीक्षा ने 96.2-96.2 फीसदी अंक
प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की छात्रा
शिवानी ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर स्थान बनाया। रोजी
पब्लिक स्कूल के छात्र प्रांजल सक्सेना ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले
में तीसरा स्थान पाया है। एंथोनी स्कूल के छात्र अभिनेंद्र सिंह ने 95.2
फीसदी अंक, ब्लूवेल स्कूल के
छात्र प्रांशू गंगवार ने 95 फीसदी अंक प्राप्त
कर जिले का नाम रोशन किया है। सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आते ही
सोमवार को छात्र छात्राएं अपने विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में परीक्षा
परिणाम देखकर उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थी झूम उठे और शिक्षकों से आशीर्वाद
लिया। आर्मी स्कूल का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहा। यहां के छात्र गौरव
और दीक्षा ने समान रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। छात्रा शिवानी
ने 96 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य अंजू राजे, उप
प्रधानाचार्य
अक्षय श्रीवास्तव, प्रवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा, एनडी प्रसाद, महेश
उपाध्याय, अंकुर कुमार, डा. सुीनल कुमार त्रिपाठी, डा. राजेश कुमार पांडेय
ने छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाई और आशीर्वाद दिया। रोजी पब्लिक स्कूल के
छात्र प्रांजल सक्सेना ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा और
विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिमरन सक्सेना ने 93 फीसदी अंक
प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा और सिमरन दीक्षित ने 89 फीसदी अंक प्राप्त
कर विद्यालय में
तीसरा स्थान प्राप्त किया। 94 विद्यार्थियों में 86 प्रथम
श्रेणी से पास हुए। प्रधानाचार्य डा. धीरज थपलियाल ने छात्र छात्राओं को
बधाई दी। सेंट लारेंस सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल के छात्र उत्सव
अग्निहोत्री ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त
किया। आरजू मिश्रा 80 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे और शादाब
अंसारी एवं
कलीम खान ने 79 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान
प्राप्त किया। प्रबंधक जेपी कनौजिया व प्रधानाचार्य एसपी शर्मा ने छात्र
छात्राओं को बंधाई दी। वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के छात्र अरसलान
खान ने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आकाश कटियार ने 93.6 फीसदी, अनुषी अग्रवाल ने ने 92.8 फीसदी अंक, प्रज्ञा
श्रीवास्तव ने 89.6 फीसदी अंक और प्रियांशी गुप्ता ने 88.6 फीसदी अंक
प्राप्त किए। रसायन विज्ञान में
आकाश कटियार ने 100 में 100 अंक प्राप्त
किए है। प्रधानाचार्य संजय अरोरा ने सभी छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर
आशीर्वाद दिया। एंथोनी स्कूल के छात्र अभिनेन्द्र सिंह ने 95.2 फीसदी अंक,
शुद्राक्षी रस्तोगी ने 94.20 फीसदी अंक, समीक्षा प्रधान ने 93.20 फीसदी
अंक, हर्षवर्धन ने 91.8 फीसदी अंक, सौम्या कनौजिया ने 91.8, ईशान राजीव
रस्तोगी ने 91.4 फीसदी अंक प्राप्त किए है।
केंद्रीय विद्यालय की
छात्रा निधि त्रिपाठी ने 94.8 फीसदी, श्रृष्टि अवस्थी ने 93.2, आशुतोष
शुक्ला ने 92.4, सहर्ष भाष्कर ने 91.20, श्रृष्टि गुप्ता ने 83 फीसदी,
लोनेश कुमार ने 82 फीसदी, सपना पाठक ने 81 फीसदी अंक प्राप्त किए है।
ब्लूवेल स्कूल के छात्र प्रांशू गंगवार ने 95 फीसदी अंक, सधाुंशु वर्मा ने
93.4, आशीष शाहू ने 91.4, क्षमा यादव ने 86.4, रेहा महेश्वरी ने 85 और
अपूर्वा अग्रवाल ने 85 फीसदी अंक प्राप्त किए है।
प्रधानाचार्य मालविका
दुबे ने छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नवोदय विद्यालय के छात्र
नरेंद्र सिंह ने 94.8, आयुष्मान मिश्रा ने 94.6, सूर्य प्रताप सिंह, राहुल व
आयुषी ने 90.6 फीसदी अंक प्राप्त किए है। एक अन्य विद्यालय के छात्र अजय
कुमार राठौर ने 82 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।