फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैस एजेंसी बंद, ग्राहकों को नहीं मिल रहे सिलिंडर

Sun, 19 Apr 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-3 कमालगंज कस्बा स्थित एजेंसी के बाहर इंतजार करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। गैस सिलिंडर की गाड़ी न आने के कारण मधु गैस एजेंसी शनिवार को बंद रही। इससे परेशान ग्राहकों को गैस नहीं मिल सकी। ग्राहकों ने गैस वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बे के रामलीला मैदान के पास स्थित एजेंसी पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई थी। एजेंसी खुलने का समय 9:30 बजे बीत जाने के बाद भी कर्मचारी नहीं पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक ग्राहक इंतजार करते रहे। भड़ौसा निवासी मो. शरीफ ने बताया कि वह तीन दिनों से आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी एजेंसी बंद थी। एजेंसी के बाहर किसी कर्मचारी का संपर्क नंबर भी नहीं लिखा था। भीखा नगला की रजिया ने चार दिन पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन उन्हें अब तक गैस नहीं मिली है।

नई बस्ती के मनीष ने बताया कि वह एक सप्ताह से गैस के लिए आ रहे हैं। उन्हें मोबाइल पर गैस डिलीवरी का संदेश मिला है, लेकिन गैस नहीं मिली। राजेपुर सरायमेदा के मोनिस सुबह आठ बजे से एजेंसी खुलने का इंतजार कर रहे थे। पसईनगला की शकुंतला देवी ने पांच दिन पहले बुकिंग कराई थी और चार बार आने के बाद भी सिलिंडर नहीं भर पाया। गैस एजेंसी कर्मचारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि मांग भेजी गई है और गाड़ी आते ही वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें