फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना कटौती के विरोध में किसानों ने काटा हंगामा, मिल कर्मी को दौड़ाया

विज्ञापन
चीनी मिल में परिसर में हंगामा करते किसान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गन्ने की तौल में कटौती का आरोप लगाकर गुरुवार दोपहर किसानों ने चीनी मिल में हंगामा कर दिया। कांटे पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारी को दौड़ा लिया। सीसीओ ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले तकनीकी खराबी से चीनी मिल में गन्ने का काफी रस नाली में बह गया था। बुधवार रात करीब ती बजे फिर काफी रस फैल गया। तकनीकी खराबी से पेराई बंद हो गई। सुधार करने में करीब आठ घंटे लग गए। तौल भी बंद रही। गन्ना लेकर आए किसानों को सर्द रात यार्ड में ही रुकना पड़ा।
गुरुवार दोपहर तौल शुरू होेेने पर किसानों ने कटौती का आरोप लगाकर कांटे पर मौजूद कर्मचारी को भगा दिया। गार्ड ने किसानों को रोका। मौके पर पहुंचे सीसीओ प्रमोद कुमार यादव ने किसानों को शांत कराया। किसानों का आरोप था कि चंद्रमुखी के नाम की पर्ची पर पांच क्विंटल गन्ने की कटौती की गई है। सीसीओ ने कहा कि कटौती का आरोप गलत है, जो किसान गन्ने की जड़े साफ कर नहीं ला रहे हैं उन्हें ही लौटाया जा रहा है। ऐसे किसान खुद ही कटौती कर तौल करने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें