फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंगस्टर कीड़ा को जेल

Fri, 31 Oct 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। बीती रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर के आरोपी रोहित उर्फ कीड़ा को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं देर रात फॉरेंसिक टीम ने मुठभेड़ के घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। बदमाश के खिलाफ गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं।

बुधवार रात एसओजी व थाना कंपिल पुलिस ने गैंगस्टर मुकदमे में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी रोहित उर्फ कीड़ा निवासी सिरसा को भरतपुर-रैदपुर जाने वाले मार्ग से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। बदमाश ने पुलिस पर पकड़कर गोली मारने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रोहित के खिलाफ कंपिल थाने में नौ व जनपद कासगंज के थाना पटियाली में आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बदमाश रोहित पर दस मुकदमे दर्ज हैं। उसके पिता जयनंदन भी हिस्ट्रीशीटर हैं। वह करीब एक साल से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार रोहित गैंगस्टर के मुकदमे में छह माह से फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें