फोटो-30, पानी बढ़ने से खेतों में कटान करती गंगा। संवाद
फर्रुखाबाद। पहाड़ों पर कई दिन से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से गंगा का शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक पिछले 24 घंटे में 70 सेमी जलस्तर बढ़ गया। पानी की धार तेज होने से कटान बढ़ गया है। मीटर गेज 135.35 सेमी पर पहुंच गया। गंगा में नरौरा से 67,201 और रामगंगा में खो हरेली बांध से 10,375 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
गंगा में पानी की मात्रा अधिक होने से धार तेज हो गई है। जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शनिवार शाम तक पांचाल घाट पर मीटर गेज 135.35 सेमी पर पहुंच गया। यह 24 घंटे में 70 सेमी बढ़ा है। शनिवार को नरौरा से 67,201, बिजनौर से 59,688 और हरिद्वार से 53,403 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से पानी किनारी से टक्कर खाकर आगे बढ़ रहा है। इससे गंगा किनारे के खे्तों में कटान ने तेजी पकड़ ली है। पांचाल घाट पर स्नान घाटों पर पानी भर जाने से गंगा सेवकों ने अपनी झोपड़ी और तखत ऊंचाई के स्थान पर पहुंचाना शुरू कर दिया। रामगंगा में भी शाम के समय 10,375 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे जलस्तर बढ़ने की संभावना है। हालांकि रामगंगा का जलस्तर अभी बिलो गेज ही है।